255 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

0
40
Two Smugglers Arrested with 255 Grams of Charas

जयपुर। जयपुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” के तहत सीएसटी टीम और ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 255 ग्राम अवैध चरस और नशे की बिक्री से अर्जित 10 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) संजीव नैन ने बताया कि सीएसटी टीम और ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई अंजाम दी। जहां पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि ब्रह्मपुरी इलाके में बंध की घाटी स्थित जलमहल की पाल के पास कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई करने की फिराक में बैठे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में घेराबंदी की और दो संदिग्धों को पकड़कर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उनके पास से 255 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने इस मामले में अब्दुल वसी (42) निवासी रामगंज, हाल किरायेदार हुसैन कॉलोनी, ब्रह्मपुरी तथा आमिर खान (34) निवासी हांडी पुरा, आमेर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से नशे की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क और अन्य तस्करों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

जयपुर पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि नशे के खिलाफ इस मुहिम में पुलिस का सहयोग करें। यदि आसपास किसी भी व्यक्ति के अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त होने की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here