महिला का बैग छीनने वाले दो शातिर बदमाशों को पकड़ा

0
305

जयपुर। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला का बैग छीनने वाले दो शातिर बदमाशों को पकड़ा है और उनके पास से लूटे गए चांदी के बर्तन सहित वारदात में प्रयुक्त एक दुपहिया वाहन भी बरामद किया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन ने बताया कि मालपुरा गेट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला का बैग छीनने वाले बालकिशन उर्फ बल्लू निवासी मुहाना और लक्ष्मण उर्फ लछी निवासी टोंक हाल मुहाना को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से लूटे गए चांदी के बर्तन सहित वारदात में प्रयुक्त एक बाइक जब्त की है।

थानाधिकारी उदयभान यादव ने बताया कि त्रिमूर्ति फ्लेट वाली गली में आदिनाथ रेजीडेंसी के तिराहे के पास 10 अक्टूबर को हुई वारदात का खुलासा किया गया है। जहां परिवादी सरोज जैन का बैग छीनकर यह दोनों बाइक सवार बदमाश फरार हो गए थे। दोनों आरोपित पहले के भी चालान शुदा अपराधी हैं। जिनके खिलाफ पहले भी अलग-अलग अलग थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here