जेकेके के सामने गाड़ी में से दो महिलाओं का बैग-पर्स पार

0
284

जयपुर। गांधी नगर थाना इलाके में दो महिलाओं का वाहनों में से बैग और पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है। इनमें नकदी, जेवरात और अन्य सामान रखा था। पुलिस के अनुसार आदिनाथ नगर सिरसी रोड निवासी प्रिति खन्ना ने मामला दर्ज करवाया कि वह किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने जेकेके गई थी। वहां पर किसी ने उसकी गाड़ी में से उसका पर्स पार कर लिया। पर्स में जेवरात,नकदी और दुकान और घर की चाबियां रखी थी।


दूसरी घटना में माणकचैक निवासी गुरप्रीत कौर ने मामला दर्ज करवाया कि वह जवाहर कला केंद्र गई थी। जब कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वापस लौटी तो उसकी गाड़ी से किसी ने उसका बैग् पार कर लिया। बैग में जेवरात, नगदी सहित अन्य सामान रखा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here