अनियंत्रित कार ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर

0
44

जयपुर। अशोक नगर थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित कार ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, एएनटीएफ में तैनात कांस्टेबल विनोद कुमार सरकारी कार्य से एएनटीएफ कार्यालय से अशोक नगर आए हुए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने उनके पुलिस वाहन को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद चालक कार को तेजी से भगाकर ले गया। घटना के संबंध में कांस्टेबल विनोद कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और वाहन के संभावित रूट की जांच कर रही है, ताकि फरार चालक की पहचान कर जल्द उसे गिरफ्तार किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here