जेकेके में वागेश्वरी महोत्सव आज से

0
241

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर जवाहर कला केन्द्र की ओर से 8 से 10 मार्च तक तीन दिवसीय वागेश्वरी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें ख्यातनाम महिला कलाकारों की प्रस्तुतियां संगीत, नाट्य, दृश्य कला और साहित्य की सुगंध से सराबोर करेंगी। पहले दिन 8 मार्च को रंगायन में शाम 6.30 बजे से ‘तत् अवनद्य प्रस्तुति’ में तबला गर्ल के नाम से मशहूर कोलकाता की रिम्पा शिवा, राजेंद्र बनर्जी के सुरीले नगमा वादन पर एकल तबला वादन प्रस्तुत करेंगी। देश की प्रथम महिला संतूर वादक उज्जैन की डॉ. वर्षा अग्रवाल और रिंपा शिवा सुर, लय और ताल की समावेशित प्रस्तुति भी देंगे।

सायं 3:30 बजे भारतीय शास्त्रीय संगीत में महिला वादकों का योगदान ‘पुरातन से नूतन’ विषय पर डॉ. वंदना कल्ला, डॉ. वंदना खुराना विचार रखेंगी, डॉ. गायत्री शर्मा मॉडरेटर रहेंगी। महोत्सव के तहत 12 मार्च तक प्रात: 11 से शाम 5 बजे तक महिला चित्रकार शिविर का आयोजन होगा। डॉ. कृष्णा महावर के क्यूरेशन में होने वाले शिविर में डॉ. रेणु बारीवाल, शीतल चितलांगिया, प्रो. सीमा चतुर्वेदी, डॉ. मणि भारतीय, शर्मिला राठौड़, डॉ. निकहत तसनीम काजी, मीनू श्रीवास्तव, डॉ. दीपिका माली, तसलीम जमाल सोना, दीपाली शर्मा कैनवास पर कल्पनाएं उकेरेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here