जयपुर में तेज बारिश से मौसम सुहाना: कई इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित

0
38

जयपुर। मानसून की विदाई से पहले गुरुवार को जयपुर में मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से छाए बादलों के बाद शहर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं कई स्थानों पर सड़कें पानी से भर गईं और यातायात प्रभावित हुआ।

दोपहर बाद बारिश का दौर तेज होने से परकोटे सहित शहर के कई हिस्सों में वाहनों की रफ्तार थम गई और जाम की स्थिति बनी। निचले इलाकों में पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित कुछ कार्यक्रम भी बारिश से प्रभावित हुए।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार गुरुवार को जयपुर सहित बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई थी।

मानसून की विदाई से पहले प्रदेश में बारिश का यह दौर जारी है। मौसम केंद्र के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से 19 सितंबर के आसपास मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here