सांगाबाबा महाराज और भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा निकली

0
48
A grand procession of Sangababa Maharaj and Lord Jagannath was taken out.
A grand procession of Sangababa Maharaj and Lord Jagannath was taken out.

जयपुर। जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक श्री सांगाबाबा महाराज मंदिर से गुरुवार को सांगाबाबा महाराज और भगवान जगन्नाथ जी की भव्य शोभायात्रा धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ निकाली गई।

शोभायात्रा की शुरुआत से पूर्व मंदिर परिसर में विद्वान पंडितों के सानिध्य में सांगाबाबा महाराज एवं भगवान जगन्नाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने बाबा की आरती उतारकर रथ को गंतव्य के लिए रवाना किया।

शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, ऊंट, भव्य रथ और राजशाही लवाजमा विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। राजस्थान के मशहूर बैंड दलों ने एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा सांगानेर क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर हिस्सा लिया, वहीं भक्त हाथों में सांगाबाबा महाराज का ध्वज लेकर सबसे आगे चल रहे थे।

मार्ग में हुआ भव्य स्वागत

शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर सीटीएस बस स्टैंड मुख्य तिराहा बाजार पहुंची, जहां पूज्य सिंधी पंचायत सांगानेर के पदाधिकारियों ने इसका भावुक स्वागत किया। इसके बाद शोभायात्रा अनाज मंडी, नगर निगम रोड, सांगानेर स्टेडियम, सांगासेतु पुलिया रोड और राधावल्लभ मार्ग से होती हुई पुन: सांगाबाबा मंदिर पहुंची।

पूरे यात्रा मार्ग में जगह-जगह सामाजिक संगठनों एवं आम श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। मंदिर पहुंचने पर भक्तों द्वारा लाए गए सभी ध्वजों की विधिवत पूजा की गई, जिसके बाद महाआरती के आयोजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here