जयपुर। मुहाना थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ और शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2.63 ग्राम स्मैक, 14 ट्यूबॉर्ग स्ट्रॉन्ग बीयर की बोतलें और देशी शराब के 56 पव्वे जब्त किए हैं।
पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजऋषि राज ने बताया कि जयपुर आउटर क्षेत्र की ढाणियों और कॉलोनियों में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम के लिए विशेष निर्देश दिए गए थे। जिस पर पुलिस टीम ने आसूचनाएं संकलित करने के बाद पार्श्वनाथ सिटी में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान महिला के कब्जे से स्मैक और विभिन्न ब्रांड की अवैध शराब बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी पायल बिड़ावत (24) निवासी सांगानेर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उसके कब्जे से 2.63 ग्राम स्मैक, ट्यूबॉर्ग स्ट्रॉन्ग बीयर की 14 बोतल, देशी शराब के 21 पव्वे और लवली लाइम स्ट्रॉन्ग देशी शराब के 35 पव्वे जब्त किए।



















