एसी के आउटडोर चुराने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

0
36
Cunning criminal who stole AC outdoor units arrested.
Cunning criminal who stole AC outdoor units arrested.

जयपुर। चित्रकूट थाना पुलिस ने मकानों के बाहर लगे एयरकंडीशनर के आउटडोर यूनिट चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से वोल्टास और टीसीएल कंपनी के दो एसी आउटडोर यूनिट, वारदात में इस्तेमाल चोरी की स्कूटी व मोटरसाइकिल तथा चोरी के औजार बरामद किए हैं।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि नित्यानंद नगर, गांधीपथ निवासी पदम सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार 8 और 12 सितंबर की तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच मकान के बाहर लगे दो एसी के आउटडोर यूनिट चोरी हो गए थे।

इस मामले की जांच के लिए थानाधिकारी विक्रम सिंह के निर्देशन में टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों पर निगरानी रखी। जांच के बाद पुलिस ने मनोज कुमार विजय (39) निवासी झोटवाड़ा को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार उसके कब्जे से दो एसी आउटडोर यूनिट के अलावा स्कूटी, जो झोटवाड़ा थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी, और मोटरसाइकिल जो करधनी थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। बरामद की गई। साथ ही वारदात में प्रयुक्त औजार भी मिले हैं।

पुलिस जांच में आरोपी के खिलाफ पूर्व में झोटवाड़ा और मुरलीपुरा थानों में मारपीट, दुर्घटना और चोरी से संबंधित मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here