मदद के बहाने युवक का एटीएम बदल कर निकाले 55 हजार

0
274

जयपुर। मालपुरा गेट थाना इलाके में मदद के बहाने दो बदमाशों ने युवक का एटीएम बदलकर उससे 55 हजार रुपए निकाल लिए। इस सम्बंध में पीडित ने थाने में मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार मारूति कॉलोनी निवासी अरविंद कुमार ने मामला दर्ज करवाया कि वह ईदगाह के पास स्थित एटीएम पर रुपए निकालने गया था। रुपए नहीं निकले, लेकिन पीछे खड़े युवकों ने उसके पासवर्ड देख लिए। इसके बाद मदद के बहाने युवकों ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद उसके कार्ड से 55 हजार रुपए निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

तकनीकी एरर से रुपए नहीं हुए जमा,महिला ने लिए रुपए

सिंधी कैम्प थाना इलाके में एटीएम पर एक युवक रुपए जमा करवाने गया था। वह रुपए जमा करवा कर चला गया, लेकिन तकनीकी एरर के चलते मशीन में रुपए जमा नहीं हुए और रुपए वापस आ गए। इसी दौरान वहां पर पहुंची महिला ने इन रुपयों को रख लिया। महिला ने इसी एटीएम से 7 हजार रुपए भी निकाले। एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में सारी घटना कैद हो गई। पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है। घटना के सम्बंध में नारायणपुरी कॉलोनी निवासी कमल सैनी ने मामला दर्ज करवाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here