जयपुर। ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में कैब ड्राइवर द्वारा नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर एक महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले की जांच थानाधिकारी राजेश बाफना कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि राजपार्क निवासी 39 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि दिसम्बर-2023 में मार्केट जाने के लिए उसने कैब बुक करवाई थी।
कैब ड्राइवर आदिल से पहली बार उसकी मुलाकात हुई। आरोपी आदिल खान ने खुद को ट्रांसपोर्ट नगर में ही रहना बताया। कहीं भी जाने के लिए उसे कॉल करने के लिए मोबाइल नंबर नोट करने की कहा। उसके बाद कैब ड्राइवर आदिल उसके बार-बार कॉल कर दोस्ती करने का दबाव बनाने लगा। दोस्ती के साथ ही शादी करने का ऑफर तक रख दिया।
22 मार्च को घर मिलने आने पर कोल्ड ड्रिंक लेकर आया। कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर उसे पिला दिया। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो भी बना लिया। होश आने पर विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म करने लगा। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी ने मना कर दिया। ट्रांसपोर्ट नगर थाने में पीड़िता ने आरोपी कैब ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।