बदनाम करने की धमकी देकर छात्र से वसूले 1.50 लाख

0
45

जयपुर। डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर कॉलेज छात्र से 1.50 लाख रुपए ऐंठने और बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश निवासी 26 वर्षीय छात्र ने शिवदासपुरा थाने में अर्जुन नाम के युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। छात्र जयपुर में कॉलेज हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा है।

पुलिस के अनुसार छात्र की करीब एक महीने पहले ‘ग्राइंडर’ ऐप के जरिए अर्जुन से पहचान हुई थी। दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत के बाद 22 अगस्त को जगतपुरा में मिलने का तय हुआ।

आरोप है कि मुलाकात के बाद अर्जुन छात्र को बाइक पर हॉस्टल ले गया, जहां उसके साथ मारपीट की और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद कॉलेज, हॉस्टल और घरवालों को उसकी निजी जानकारी बताकर बदनाम करने की धमकी दी। आरोप है कि इसका वीडियो भी बनाया गया और उसी दिन ऑनलाइन एक लाख रुपए ट्रांसफर करवाए गए।

छात्र के अनुसार 30 अगस्त को आरोपी फिर हॉस्टल पहुंचा और मारपीट कर 40 हजार रुपए ले लिए तथा 10 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए। दोनों के बीच हुई वॉट्सऐप चैट भी डिलीट कर दी।

31 अगस्त को आरोपी ने वॉट्सऐप कॉल कर निजी जानकारी सार्वजनिक नहीं करने के बदले 50 हजार रुपए और मांगे। रुपए नहीं देने पर कॉलेज और घर पर बदनाम करने तथा भविष्य खराब करने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here