12 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म

0
335

जयपुर। बिंदायका थाना इलाके में एक शातिर बदमाश ने 12 वर्षीय नाबालिग को काम के बहाने घर पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। तबियत खराब होने पर बच्ची ने मामले की जानकारी अपनी माँ को दी। जिसके बाद बच्ची को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। मेडिकल इत्तला पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने पर्चा बयानों के आधार पर पड़ोसी युवक के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।

एडिशनल डीसीपी सुलेश चौधरी ने बताया कि 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा छठी क्लास की छात्रा है । 20 अगस्त को माता -पिता के घर से जाने के बाद आरोपी ने उसे अकेलापाकर काम के बहाने से घर पर बुलाया और उसे डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। देर शाम बच्ची की तबीयत बिगड़ गई । जिसके बाद बच्ची ने अपनी मां को कॉल कर तबियत खराब होने की जानकारी दी।

घर आकर परिजनों ने बच्ची को तुरंत प्राइवेट हॉस्पिटल में दिखाया। वहां डॉक्टर्स ने पुलिस केस होने की कहकर जनाना हॉस्पिटल भेज दिया। उन्होंने कहा कि रेप का मामला हो सकता है। जनाना हॉस्पिटल में इलाज के दौरान पीड़िता के पिता ने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

पीड़िता के पर्चा बयान पर 20 अगस्त को पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई। पुलिस ने दबिश देकर शनिवार को आरोपी पड़ोसी युवक को धर-दबोचा। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार आरोपी पड़ोसी को शनिवार दोपहर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here