बंद कमरे में जुआ खेलते 14 सटोरिए गिरफ्तार

0
33

जयपुर। राजधानी में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिंधी कैंप थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बंद कमरे में ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 64 हजार 530 नकद जुआ राशि तथा तीन जोड़ी ताश पत्ती बरामद की है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि सिंधी कैंप थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बंद कमरे में ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे कन्हैया लाल, संजय कुमार कानखेडिया, घनश्याम सिंह, लोकेश कानानी, शुभम सोनी, सतीश कुमार वर्मा, प्रभुदयाल मीणा, गजेंद्र सिंह, परमानंद, दीपक गोयल, राकेश कुमार रैगर, पंकज खातवानी, शशिकांत और महेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से कुल 64 हजार 530 नकद जुआ राशि और तीन जोड़ी ताश पत्ती जब्त की।

सिंधी कैंप थानाधिकारी माधोसिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक बंद कमरे में कुछ लोग ताश के पत्तों पर नकद राशि लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर सभी आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में हेड कांस्टेबल प्रकाश चंद, महेंद्र सिंह, बद्रीनारायण, रामनिवास, कांस्टेबल सतवीर, श्रवण कुमार, राजेंद्र कुमार और रविंद्र कुमार शामिल रहे। पुलिस के अनुसार सूचना संकलन एवं कार्रवाई को सफल बनाने में कांस्टेबल सतवीर की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here