इंटरनेशनल गीता ओलिंपियाड पुरस्कार वितरण समारोह में 2 हजार 790 प्रतिभागियों ने लिया भाग

0
41

जयपुर। गुप्त वृन्दावन धाम की ओर से आयोजित इंटरनेशनल गीता ओलिंपियाड 2026 का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को आयोजित किया गया। समारोह में देश-विदेश से आए विजेताओं, प्रतिभागियों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

इस वैश्विक ऑनलाइन प्रतियोगिता में देश के 24 राज्यों और 161 शहरों से कुल 2790 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। आयोजकों के अनुसार पहली बार प्रतियोगिता का आयोजन पूर्णतः निःशुल्क किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को विशेष रूप से श्रीमद्भागवत गीता के अध्याय 13 से 18 का अध्ययन कराया गया।

प्रतियोगिता में जयपुर के डॉ. केवल कृष्ण गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 51 हजार की राशि के साथ ‘गीता रत्न’ पुरस्कार हासिल किया। द्वितीय स्थान पर कोटा के यशस्वी श्रृंगी रहे, जिन्हें 21 हजार का ‘गीता विभूषण’ सम्मान प्रदान किया गया। वहीं कोटा की नेहा महावर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर 11 हजार का ‘गीता भूषण’ पुरस्कार प्राप्त किया। इसके अलावा अन्य प्रतिभागियों को गीताश्री, गीता पुरस्कार और मेरिट सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों के लिए जयपुर हेरिटेज एवं देव-दर्शन यात्रा का आयोजन भी किया गया। इसमें जयपुर के प्राचीन मंदिरों, ऐतिहासिक धरोहरों और वृंदावन से पधारे श्री गोविंद देव जी मंदिर सहित सात प्रमुख विग्रहों के दर्शन कराए गए।
प्रतिभागियों को जयपुर की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से भी परिचित कराया गया।

गुप्त वृन्दावन धाम के अध्यक्ष अमितासना दास ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवद्गीता जीवन का आध्यात्मिक प्रकाश है और इसे जन-जन तक पहुंचाने का अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here