होटल में जुआ खेलते 5 युवक गिरफ्तार

0
144

जयपुर। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने होटल में जुआ खेलते मिले 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। कमरे में रुपयों का दाव लगाते मिले पांचों आरोपी शौक-मौज के लिए जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 55 हजार रुपए जुआ रकम बरामद की है।

पुलिस के अनुसार जुआ खेलते आरोपी किशोर कुमार (40) व नरेन्द्र कुमार (32) निवासी शंकर नगर ब्रह्मपुरी, बादल सिंह (36) निवासी बारियो की बाग सुभाष चौक, पंकज कुमार (32) निवासी शिव शक्ति कॉलोनी जयसिंहपुरा खोर और धीरज कुमार (32) निवासी गोविन्द नगर ब्रह्मपुरी को गिरफ्तार किया है। गुरुवार रात करीब 8 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि ब्रह्मपुरी इलाके में स्थित होटल रासमहल के रुम में कुछ लड़के ताशपत्ती से रुपयों का दाव लगा रहे हैं।

पुलिस टीम के होटल रुम में दबिश देने पर पांचों आरोपी जुआ खेलते मिले। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 55 हजार 300 रुपए जुआ रकम बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने नशे और शौक-मौज के लिए जुआ खेलना स्वीकार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here