शादी करने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

0
431

जयपुर। प्रताप नगर थाना इलाके में दोस्ती कर एक युवक ने शादी करने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित शादी करने के नाम से देह शोषण करता आ रहा है। जब पीडिता ने शादी का दबाव बनाया तो मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पीडिता ने थाने में आरोपित दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

थानाधिकारी जहीर अब्बास ने बताया कि गंगापुर सिटी निवासी 25 वर्षीय की युवती ने मामला दर्ज करवाया है कि वह प्रताप नगर स्थित अपार्टमेंट में रहती है और तीन महीने पहले उसकी मुलाकात करौली निवासी योगेश से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। आरोपित योगेश ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर शादी का झांसा देकर देह शोषण करने लगा। जब पीड़िता ने शादी करने का दबाव बनाने पर उसके साथ जमकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद वह थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here