एसओजी की कार्रवाई: कनिष्ठ अभियंता भर्ती पेपर लीक एवं वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा में डमी परीक्षार्थी बैठाने वाले गिरफ्तार

0
358
SOG action: Junior engineer recruitment paper leaked and those who made dummy candidates sit in senior teacher competitive exam arrested
SOG action: Junior engineer recruitment paper leaked and those who made dummy candidates sit in senior teacher competitive exam arrested

जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ अभियंता भर्ती 2020 के पेपर लीक मामले में वांछित एवं वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2022 में डमी परीक्षार्थी बैठाने के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एटीएस एवं एसओजी वीके सिंह ने बताया कि एसओजी की ओर से कार्रवाई करते हुए पूर्व के दर्ज मामलो में फरार वांछित आरोपित सचिन शर्मा निवासी बीजना (जावा) झोंझू कला जिला चरखी दादरी (हरियाणा) और रामहंस मीना निवासी बैजूपाड़ा जिला दौसा को गिरफ्तार किया गया।

एडीजी (एसओजी-एटीएस) वीके सिंह ने गिरफ्तार आरोपित सचिन द्वारा वर्ष 2020 में जेईएन भर्ती परीक्षा में पूर्व में गिरफ्तारशुदा आरोपित पंकज बगड़िया से परीक्षा पूर्व पेपर उपलब्ध करवाने के नाम पर 15-15 लाख रूपये प्रति अभ्यर्थी सौदा करना सामने आया है। वहीं गिरफ्तार आरोपी रामहंस मीना द्वारा परीक्षार्थी सत्यप्रकाश मीना के स्थान पर दो अन्य डमी अभ्यर्थियों को बैठाकर सामान्य ज्ञान एवं विज्ञान विषय की परीक्षा दिलाया जाना सामने आया है।

इस काम के लिए अभ्यर्थी से 22 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। इस परीक्षा में सत्य प्रकाश मीना वरिष्ठ अध्यापक के पद पर चयनित भी हो गया था। अब तक जांच में 17 लाख रुपये आरोपी द्वारा प्राप्त किया जाना सामने आया है। गिरफ्तार आरोपियों से अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ व अनुसंधान किया जा रहा है। एसओजी ने अब तक इस मामले में 28 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here