तीर्थ नगर गलता पीठ में होगा भगवान श्रीराम का पंचामृत अभिषेक

0
285

जयपुर। अयोध्या में श्रीराम लला मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में गलता जी में सोमवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर गलता धाम के पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशाचार्य महाराज के सानिध्य में प्राचीन रामलला के विग्रह का सुबह विद्वान वैदिक विधि और मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत किया जाएगा। जिसके पश्चात सर्व औषधि ,फलों ,मेवा आदि से पंचामृत अभिषेक किया जाएगा।

गलता पीठ के युवराज स्वामी राघवेन्द्र ने बताया कि श्री गलता पीठ उत्तर भारत का प्रथम और प्रमुख श्रीराम भक्ति केंद्र है। देश भर के राजा- महाराजा और धर्म प्राण भक्त सदा इस पवित्र स्थल को इसी रूप में पूजते आ रहे है। अयोध्या में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर गलता पीठ में 500 साल से अधिक प्राचीन मंदिर के विग्रह का सुबह सवा नौ बजे विधि विधान के और मंत्रोच्चर के साथ पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। जिसके बाद सर्व औषधि ,फलो,मेवों आदि से पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। अभिषेक के पश्चात भगवान का आकर्षण श्रृंगार कर महाआरती की जाएगी। रामलला के साथ सीताराम जी ,रामकुमार जी,रघुनाथ जी के विग्रहों का भी अभिषेक कर श्रृंगार किया जाएगा। जिसके बाद महा आरती की जाएगी।

अयोध्या से होगा सीधा प्रसारण

राम लला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भगवान राम के 1 हजार नामों का पुष्पयाग किया जाएगा। भगवान श्रीराम के अयोध्या में विराजमान होने व गलता पीठ परिसर को साफ –सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है। इस अवसर में मंदिर प्रांगण को रंग –बिरंगी लाईटों व रंगोलियों से सजाया जाएगा। अयोध्या धाम में राम लला प्राण-प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर शहर के प्रमुख मंदिरों में भक्तगणों को दिखाया जाएगा। इस मौके पर जयपुर नगर निगम की ओर से सफाई , रोशनी और दीपदान की व्यवस्था की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here