झपट्टा मार कर बाइक सवार दो बदमाश छीन ले गए मोबाइल

0
1009

जयपुर। चित्रकूट थाना इलाके में युवक के हाथ पर झपट्टा मार कर बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल छीन कर ले गए। इस अप्रत्याशित घटना में पीडित कुछ समझ पाता तब तक बदमाश तेज गति से बाइक चलाते हुए गलियों में ओझल हो गए। पीड़ित ने इस सम्बंध में थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार गोरखपुर यूपी निवासी अभय कुमार भारती जयपुर में किराए से रहकर एक प्राइवेट कम्पनी में काम करता है। गोविंद नगर मोड गांधी पथ पर पीछे से दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर ले गए। बदमाशों के पास सफेद रंग की पावर बाइक थी। पुलिस इस मामले में घटना स्थल और उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here