निजी स्कूल की शिक्षिका से दुष्कर्म करने वाला स्कूल का ड्राइवर गिरफ्तार

0
14

जयपुर। सांगानेर सदर थाना पुलिस ने निजी स्कूल की शिक्षिका के साथ दुष्कर्म के मामले में उसी स्कूल के ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने स्कूल में बच्चों को लाने-ले जाने के दौरान हुई जान-पहचान का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान राघवेन्द्र शर्मा उर्फ राघव (40) निवासी मूल रूप से जिला मुरैना, मध्यप्रदेश, हाल प्रताप एंक्लेव, कल्लावाला, सांगानेर के रूप में हुई है।

थानाधिकारी कमलेश कुमार शर्मा के अनुसार 11 नवंबर 2026 को पीड़िता ने सांगानेर सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पीड़िता निजी स्कूल में शिक्षिका है, जबकि आरोपी उसी स्कूल में बच्चों को घर से स्कूल और वापस छोड़ने के लिए गाड़ी चलाता था।

आरोप है कि आरोपी उसे अपनी गाड़ी में सुनसान स्थान पर ले गया और डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। पुलिस के अनुसार, मामला दर्ज होने की भनक लगने पर आरोपी अपने घर से फरार हो गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी संसाधनों की मदद से उसे दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here