छह माह से फरार गांजा सप्लायर बिल्लू सांसी गिरफ्तार

0
32

जयपुर। जयपुर ग्रामीण जिले की कालाडेरा थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में छह माह से फरार चल रहे मादक पदार्थ सप्लायर बिल्लू सांसी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आसूचना संकलन और तकनीकी सहायता से आरोपी को जयपुर से पकड़ा।
पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया कि मामला गोविन्दगढ़ थाने में दर्ज प्रकरण से जुड़ा है।

इस मामले में पुलिस ने पहले सुलोचना देवी सांसी के कब्जे से 1.125 किलो गांजा जब्त किया था। पूछताछ में उसने गांजा शंकरलाल सांसी से लाना बताया। पुलिस ने 24 जून 2026 को शंकरलाल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने गांजा बिल्लू सांसी से खरीदना बताया था। इसके बाद से ही बिल्लू फरार चल रहा था।

कालाडेरा थानाधिकारी पूजा पूनियां ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बिल्लू सांसी (33) मूल रूप से सीकर जिले के खंडेला क्षेत्र का रहने वाला है। वह जयपुर के विद्याधर नगर और हरमाड़ा क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस ने उसे जयपुर से डिटेन कर गिरफ्तार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here