बाजरा चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

0
361

जयपुर। चाकसू थाना पुलिस ने अनाज मंडी से बाजार चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का माल बरामद कर चोरी में काम ली पिकअप गाड़ी भी जब्त की है।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी मुकेश नायक एवं रणजीत सिंह इंद्रा कॉलोनी रामनिवास चाकसू के रहने वाले है। पुलिस ने बताया कि चोरी के संबंध में कन्हैया लाल अग्रवाल ने गत 26 जनवरी को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 24 और 25 जनवरी की दरम्यानी रात को अनाज मंडी से 60 62 बाजरे के कट्टे चोरी हो गए है। इस पर पुलिस ने टीम गठित कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आरोपियों को दबोच लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here