कलयुगी बेटे ने मां को झांसे में लेकर बेचा मकान

0
251

जयपुर। बनी पार्क थाना इलाके में कलयुगी बेटे ने मां को झांसे में लेकर मकान बेच दिया। मामले का पता लगने पर पीड़िता ने कोर्ट की मदद से बेटे और दो अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया। पुलिस के अनुसार शास्त्री नगर थाना इलाके में रहने वाली सईदन बेगम (80) ने मामला दर्ज करवाया कि उसका बेटा उसे सरकार से मिल रही 1 हजार रुपए की पेंशन को बढ़ाकर 1 हजार 500 करने की बात कह कर कलेक्ट्री लेकर गया था। जहां कुछ दस्तावेजों पर अंगूठा लगवाया। इसके बाद बेटा और अन्य दो लोग उसे घर छोड़ कर चले गए थे। 18 जनवरी 2023 को उनका बेटा रफीक, पड़ोसी नफीस खान और आसिफ के साथ कलेक्ट्री लेकर गए थे। उन्होंने कागजों पर अंगूठा लगवाया।

उसी दिन आरोपियों ने मकान की रजिस्ट्री करवा दी। 6 जनवरी 2024 को आसिफ घर आया और घर खाली करने की बात कही। इसके बाद हम जगह-जगह चक्कर काटते रहे। 31 जनवरी 2024 को शास्त्री नगर थाने पहुंचे, लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ। अब कोर्ट के जरिए 1 मार्च को केस बनी पार्क थाने में दर्ज हुआ है। बुजुर्ग मां का कहना है कि उनका छोटा बेटा नशे का आदी है। उसने अपने शौक पूरे करने के लिए ऐसा किया है। दरअसल, सईदन के साथ उसका पूरा परिवार इस मकान में कई सालों से रह रहा है। इसमें तीन बेटे उनकी पत्नी और बच्चे रहते हैं। कुछ साल पहले ही सईदन बेगम के पति का निधन हुआ था। छोटे बेटे रफीक ने धोखे से उनके मकान को बेच दिया। यह मकान उसके पति स्व. वली मोहम्मद ने बनवाया था। उनकी मौत के बाद यह मकान उनके नाम हो गया था। मकान खरीदने वाला और कोई नहीं उनका पड़ोसी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here