गांजा तस्करी करने वाला एक तस्कर चढा पुलिस के हत्थे

0
403

जयपुर। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत कानोता थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नौ किलो आठ सौ ग्राम गांजा जब्त किया है और साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत कानोता थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्कर जीतू योगी निवासी कानोता को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से नौ किलो आठ सौ ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी से और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here