सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर छह मार्च को होगा विधानसभा का घेराव

0
386

जयपुर। क्षत्रिय करणी सेना सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में शामिल आरोपियों को फांसी की सजा दिलवाने व घायल बॉडीगार्ड नरेंद्र सिंह को सरकार से सहायता और गवाहों को सुरक्षा की मांग को लेकर छह मार्च को जयपुर के चित्रकूट स्थित प्रताप स्टेडियम में श्रद्धांजलि सभा करेगी। जिसके पश्चात करणी सेना के सदस्य विधानसभा का घेराव करेंगी। करणी सेना के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष राज सिंह शेखावत ने बताया ने सुखदेव सिंह राजपूत समाज के नेता थे। उनके हत्याकांड से पूरे समाज में रोष है। इस हत्याकांड के तीन महीने बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई,साथ ही जो गिरफ्तार हुए उन्हे आज तक फांसी नहीं दी गई। पूरे मामले की जांच करने के लिए एनआईए कोर्ट ने 90 दिन का समय मांगा था । लेकिन वहां से भी कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

ऐसा लगता है सरकार इस मामले को कमजोर करना चाहती है। सुखदेव सिंह हमले में घायल हुए बॉडी गार्ड नरेंद्र सिंह का अभी भी अस्पताल में उपचार जारी है । लेकिन सरकार ने आज तक उसे कोई सहायता नहीं मिली। ना ही गवाहों को किसी तरह की कोई सुरक्षा दी गई। हत्याकांड के समय संघर्ष समिति की 15 सूत्रीय मांगों पर सहमति बनी थी। लेकिन सरकार इस मामले में कोई ध्यान नहीं दे रही है। इसके लिए समाज छह मार्च को वैशाली नगर में स्थित चित्रकूट स्टेडियम में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन करेगी। जिसमें करणी सेना और सर्व समाज के हजारों लोग ग्राउंड में एकत्रित होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा ,जिसके पश्चात दोपहर एक बजकर 50 मिनट पर सभा में शामिल लोग राजस्थान विधानसभा की ओर कूच कर विधानसभा घेराव और प्रदर्शन करेंगे। घेराव के बाद समाज के लोग आगे की रणनीति तैयार करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here