विवाहिता ने चुन्नी से फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

0
741

जयपुर। प्रतापनगर थाना थाना इलाके में एक विवाहिता ने चुन्नी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने मामला सामने आया है। मृतका के पिता की शिकायत पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सांगानेर विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि बालनाथ नगर विश्वकर्मा निवासी मीनाक्षी शर्मा (26) ने आत्महत्या की है। मई 2019 में उसकी शादी सेक्टर-17 प्रताप नगर निवासी शिशिर जोशी से हुई थी।

उसके तीन साल की बेटी भी थी। सोमवार दोपहर ससुराल वाले प्राण प्रतिष्ठा के प्रोग्राम में शामिल होने गए थे और मीनाक्षी घर में अकेली थी। शाम को मीनाक्षी ने चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देर शाम परिजन घर लौटे। फंदे से मीनाक्षी को लटका देखकर तुरंत उसे नीचे उतार नारायणा हॉस्पिटल पहुंचाया।

डॉक्टर्स ने मीनाक्षी को मृत घोषित कर दिया। मेडिकल सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को जयपुरिया हॉस्पिटल में रखवाया। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाए। मृतका के पिता रामअवतार शर्मा की शिकायत पर पति सहित ससुरालवालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया।


मृतक मीनाक्षी के पिता राम अवतार ने शिकायत में बताया कि 6 मई 2019 को मीनाक्षी की शादी शिशिर से की थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर टॉर्चर करने लगे। पति शिशिर आए दिन मीनाक्षी के साथ मारपीट करता था। दहेज मांग को लेकर परेशान करने को लेकर कई बार समझाने पर भी ससुराल वाले नहीं माने। सोमवार को शाम करीब 6 बजे ससुर ने कॉल कर बेटी मीनाक्षी के सुसाइड की सूचना दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here