नाहरगढ़ की पहाड़ी में लगी आग

0
366

जयपुर। नाहरगढ़ की पहाड़ी में शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर आमेर और चैगान फायर स्टेशन से दमकलें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग से जंगली घास, पेड़-पौधे और कई जंगली जीव जंतु जल गए। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकलों ने कई चक्कर लगाकर करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग की सूचना दमकल को करीब सात बजे मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here