केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, तीन दमकलों ने पाया आग पर काबू

0
243

जयपुर। वीकेआई रोड नंबर-17 पर मंगलवार को एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग की सूचना पर तीन दमकल मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। आग से फैक्ट्री में रखा कच्चा और तैयार माल के साथ मशीनरी जल गई। आग का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार रोड नम्बर-17 पर स्थित एक कैमिकल फैक्ट्री में दोपहर करीब डेढ़ बजे आग लग गई। आग की लपटें उठती देखकर वहां पर कार्यरत कर्मचारी बाहर आ गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सात मिनट में पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने फैक्ट्री में घुसकर आग की लपटों पर फॉम सहित अन्य सामान डाला। वहीं दमकल ने बाहर से पानी डाल कर आग पर काबू पाया। अंदर की आग पर जल्दी काबू पाए जाने से पूरी आग जल्दी बूझ गई। आग की धुआं करीब एक किमी से नजर आ रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here