पता पूछने के बहाने छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण

0
378
Impostor Baba kidnapped minor girl
Impostor Baba kidnapped minor girl

जयपुर। कानोता थाना इलाके में बदमाशों द्वारा पता पूछने के बहाने दिनदहाड़े एक छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण करने का मामला सामने आया है। होश आने पर छात्रा सुनसान जगह पर पत्थरों के बीच पानी में पड़ी थी। पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज करवाया।

जांच अधिकारी एसआई रामनिवास ने बताया कि कानोता निवासी बबीस वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया है कि बीस मार्च वह लाइब्रेरी में पढ़ कर नोट बुक लेने के लिए स्टेशनरी शॉप पर गई थी। नोट बुक लेकर वापस आते समय सर्विस रोड पर एक वैन आकर पास में रुकी। वैन सवार आदमी ने रिंग रोड पर जाने का रास्ता पूछा और हाथ पकड़कर वैन में खींच लिया। बदमाश ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। होश आने पर रात हो चुकी थी और वह सुनसान जगह पर पत्थरों के बीच पानी में पड़ी थी।

जैसे-तैसे निकलकर बाहर आई और कुछ दूरी पर नजर आए एक घर में पहुंची। आवाज लगाने पर एक महिला और लड़का बाहर आया। उसने जगह के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि बीसलपुर बांध है। उसने परिजनों को कॉल कर बताया तो रात उसे लेने पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here