काम के बहाने बुलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

0
559

जयपुर। श्यामनगर थाना इलाके में काम के बहाने बुलाकर एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार जमवारामगढ़ निवासी 30 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी मुलाकात पानीपेच पर कैलाश यादव ने हुई। कैलाश यादव ने उसे होटल में साफ-सफाई के काम में रखने को कहा और इसके बदले उसे 15 हजार रुपए वेतन देना तय किया गया। 23 मार्च को वह कैलाश यादव के होटल पर चली गई।

वहां पर कैलाश यादव और उसके साथी ने डरा धमका कर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। इस पर पीडिता घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। इस पर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here