इलाज के नाम पर युवती से 15 हजार रुपए की धोखाधड़ी

0
280

जयपुर। मुरलीपुरा थाना इलाके में इलाज के नाम पर एक युवती से 15 हजार रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार मुरलीपुरा निवासी भूपेंद्र सिंह ने मामला दर्ज करवाया किद उसकी बेटी प्रेरणा ने अपनी माता के इलाज के लिए पंतजलि योग आश्रम से सम्पर्क किया था। दिए गए नम्बरों पर बातचीत करने पर इलाज के लिए 35 हजार रुपए मांगे गए।

इस पर उसने बुकिंग के तौर पर 15 हजार रुपए जमा करवा दिए। इसके बाद जब पीडिता ने मां ले जाने के लिए वापस से सम्पर्क किया तो उसे ठगी का पता चला। ठगी का पता चलने पर पीडिता ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here