किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हथियार लेकर घूम रहा बदमाश गिरफ्तार

0
376

जयपुर। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत मुहाना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (दक्षिण) दिगंत आनंद ने बताया कि ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत मुहाना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुनील खटीक निवासी मुहाना को गिरफ्तार किया है और उसके पास से एक देशी कट्टा भी जब्त किया है। पुलिस की प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित हथियार दिखाकर राहगीरों से लूटपाट करने की फिराक में था और साथ ही उसके खिलाफ पूर्व में कई मामले दर्ज है। पुलिस आरोपी से अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ करने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here