चाकू दिखाकर बोलेरो में दो युवक ने किया महिला से सामूहिक दुष्कर्म

0
290

जयपुर। भांकरोटा थाना इलाके में बोलेरो सवार दो युवकों ने महिला को चाकू दिखाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
पुलिस के अनुसार मालेदा दूदू निवासी एक महिला ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपने घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक बोलेरो कार आकर रुकी। युवकों ने उसे दूदू की तरफ ही जाना बता कर उसे बिठा लिया। इसके बाद आरोपी उसे बिंदायका में सुनसान स्थान पर ले गए और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और बोलेरो में उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे बदहवास हालत में छोड़कर भाग निकले। इस पर पीडिता ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here