कांस्टेबल के नाबालिग बेटे ने स्कूटी को मारी टक्कर

0
211

जयपुर। जवाहर नगर थाना इलाके में कांस्टेबल के नाबालिग बेटे ने तेज रफ्तार कार चलाकर एक स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे युवती को चोटें आई। हादसे के दौरान कांस्टेबल भी कार में ही सवार था, वह अपने बेटे को कार चलाना सिखा रहा है। हादसे के बाद कांस्टेबल ने युवती को धमकाना शुरू कर दिया। हादसे के बाद जमा लोगों ने कांस्टेबल को घेर लिया और उसकी जमकर क्लास लगाई। इसके बाद कांस्टेबल आमजन से माफी मांगने लगा।

पुलिस के अनुसार जवाहर नगर थाने का कांस्टेबल नवल वर्दी पहनकर अपने नाबालिग बेटे को मुख्य सड़क पर कार चलाना सिखा रहा था। पुलिया नम्बर 1 पंचवटी की तरफ से आई स्कूटी सवार युवती निशी को कांस्टेबल के लड़के ने गलत साइड में जाकर टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गई।

निशी ने बताया कि वह कहीं जा रही थी। इसी दौरान गलत साइड से एक कार आई। कार ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज की थी। मेरी स्कूटी और मैं खुद कार के नीचे आ गए थे। पुलिस अंकल का बेटा गाड़ी चला रहा था। उसके पास लाइसेंस भी नहीं था। अगर आसपास के लोग नहीं होते तो वे चले जाते। लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। लोगों ने कहा कि वह अपने बच्चे को आखिर क्या सिखा रहा हैं।

अगर किसी और का बच्चा यह काम करता तो पुलिसकर्मी उसके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार करते। खुद पुलिसकर्मी होकर अपराध कर रहा है। इसके बाद कांस्टेबल ने सभी से माफी मांगी और वहां से चला गया। इस संबंध में किसी भी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई हैं। कांस्टेबल ने लोगों से कहा कि यह बच्चा है। गलती हो गई। मैं आगे से ध्यान रखूंगा की उसे कार चलाने को नहीं दूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here