जयपुर। चित्रकूट थाना इलाके में दिल्ली की एक महिला से होटल में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता अपनी बहन को एग्जाम दिलाने आई थी। होटल रूम में अकेला पाकर साथ आए दोस्त ने दुष्कर्म किया। दिल्ली पुलिस ने जीरो नंबरी एफआईआर काटकर जयपुर पुलिस को भेजी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसआई प्रियंका कर रही है।
पुलिस ने बताया कि दिल्ली निवासी 33 वर्षीय एक महिला ने मामला दर्ज करवाया कि वह पिछले करीब 23 साल से दिल्ली निवासी सुशील कुमार (38) को जानती है। अच्छे दोस्त होने के कारण अक्सर बातचीत होती रहती थी। दोस्त होने के कारण शादी के बाद भी मोबाइल पर कभी-बातचीत हो जाती थी। 14 अप्रैल को चचेरी बहन का जयपुर में एग्जाम था। एग्जाम दिलाने के लिए उसे बहन के साथ जयपुर आना था। मोबाइल कॉल पर आरोपी सुशील से बात होने पर जयपुर आने के बारे में बताया।
उसे भी साथ घुमाने ले जाने की कहकर आरोपी सुशील पीछे पड़ गया।एग्जाम से एक दिन दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़कर जयपुर आ गए। जयपुर आने पर चित्रकूट नगर स्थित एक होटल में कमरा बुक करवाया। होटल में आरोपी सुशील और उसे छोड़कर चचेरी बहन अपने रिश्तेदार के घर चली गई। आरोप है कि देर रात आरोपी सुशील ने होटल रुम में अकेला पाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।
डर के मारे पीड़िता ने किसी को कुछ भी नहीं बताया। अगले दिन बहन को एग्जाम दिलाकर वापस दिल्ली लौट आए। दिल्ली घर लौटने पर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। दिल्ली के सराह रोहिल्ला थाने में पीड़िता ने आरोपी सुशील के खिलाफ शिकायत दी।
नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म
बगरू थाना इलाके में नशीला पदार्थ पिलाकर एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। परिचित ने रेप कर अश्लील वीडियो बनाए। अश्लील वीडियो को डिलीट करने के बदले 2 लाख रुपए की डिमांड की। मामले की जांच एसीपी बगरू अमीर हसन कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि बगरू निवासी 24 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि आरोपी बजरंगा की मोबाइल की शॉप है। शॉप पर मोबाइल रिचार्ज कराने जाने के कारण बातचीत होने लगी। मोबाइल कॉल कर आरोपी बजरंगा बात करने लगा। आरोप है कि करीब 2 साल पहले घुमाने के बहाने वह उसे अपने घर ले गया।
कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मोबाइल में उसके अश्लील वीडियो बना लिए। होश आने पर विरोध करने पर अश्लील वीडियो दिखाकर चुप करवा दिया। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़िता ने वीडियो डिलीट करने की कहा। आरोपी ने वीडियो डिलीट करने के बदले 2 लाख रुपए की डिमांड की। रुपए नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।




















