जयपुर। गोवंश की सेवा और संरक्षण के उद्देश्य से श्री श्याम गौ सेवा परिवार समिति की ओर से सीकर स्थित श्री बंशीधर गोशाला में गोसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति की ओर से हर महीने अमावस्या को नियमित रूप से सेवा कार्य किया जाता है। इस बार भी गोशाला में एक गाड़ी हरा चारा, सूखा चारा और गुड़ अर्पित किया गया। समिति के सदस्यों ने अपने हाथों से गोवंश को चारा और गुड़ खिलाकर सेवा में भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम की शुरुआत गोशाला संचालक मनोहर लाल शर्मा के स्वागत से हुई। समिति की ओर से रामूदान चारण और हनुमान सहाय ने माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद समिति की कार्यकारिणी और सदस्यों ने सामूहिक रूप से गोसेवा की।
इस अवसर पर अशोक प्रजापत, राहुल शर्मा, अरुण शर्मा, कन्हैयालाल, दीपक शर्मा, गजानंद वर्मा, मेघराज, किशोर लाल, विष्णु शर्मा, अरविंद टेलर और सुरेंद्र सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
समिति का उद्देश्य नियमित गोसेवा के माध्यम से गोवंश के संरक्षण और देखभाल में योगदान देना तथा समाज में सेवा और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। समिति की ओर से प्रत्येक अमावस्या को किए जा रहे इस सेवा कार्य को गोसेवा के प्रति निरंतर समर्पण की पहल के रूप में देखा जा रहा है।



















