सेना का कर्मचारी बनकर महिला डॉक्टर से ठगी

0
288

जयपुर। बजाज नगर थाना इलाके में सेना का कर्मचारी बनकर एक महिला डॉक्टर से 33 हजार रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार सरस्वती नगर बजाज नगर निवासी डॉ नीरा कटारिया ने मामला दर्ज करवाया कि उसके पास एक कॉल आया। कॉल कर्ता ने स्वयं को सेन्यकर्मचारी बताया और कहा कि 94 जवानों को इलाज के लिए दिखाना है। आप अपने पेटीएम और अकाउंट नम्बर के साथ एक मरीज का खर्चे की जानकारी ले ली। इसके बाद आरोपी ने उसे वॉट्सअप पर कॉल किया। कॉल के दौरान आरोपी ने उसके खाते से दो बार में 33 हजार रुपए निकाल लिए। ठगी का पता चलने पर पीडिता ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here