अशोका फाउंडेशन का अंधता निवारण महाअभियान का शुभारंभ

0
166
Ashoka Foundation's campaign to prevent blindness launched
Ashoka Foundation's campaign to prevent blindness launched

जयपुर। अशोक फाउंडेशन का अंधता निवारण महाभियान के तहत जवाहर नगर टीलों में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन शुक्रवार को जवाहर नगर स्थित सदासुखी हॉस्पिटल में किया गया। शिविर का उद्घाटन केशव (वरिष्ठ प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), डा टी. सी. सदा सुखी वरिष्ठ यूरोलोजिस्ट,होस्पिटल के संचालक डॉ. नृपेश सदा सुखी, सी. ए. निर्मल जैन , नीरज अग्रवाल पार्षद, महेंद्र पहाड़िया पार्षद, आशीष शर्मा, संजय कुमार, हरस्वरूप गुप्ता, डॉ स्वाति सदासुखी, गिर्राज प्रसाद शर्मा, ब्रजकिशोर, नवीन शर्मा नीरज शर्मा आदि ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

पुण्यार्थम जयपुर एवं अशोक फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 39वें नेत्र चिकित्सा शिविर में 164 मरीजों की जांच कि गई। जिसमें 32 मरीजों को निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किए गए।

फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ. सोनिया धीरज जैन ने बताया कि फाउंडेशन सघन अभियान चलाकर अंधता के अंत के लिए महाभियान चला रहा है। इसी कड़ी में यह 39वाँ निशुल्क शिविर था। भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. धीरज जैन ने बताया कि शिविर में 164 मरीजों की आंखों की निशुल्क जांच की गई। इनमें से 32 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन योग्य पाए गए जिनका ऑपरेशन निशुल्क किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here