महिला से दुष्कर्म का प्रयास

0
118
rape
rape

जयपुर। बगरू थाना इलाके में एक मकान मालिक के महिला से दुष्कर्म के प्रयास करने का मामला सामने आया है। झगड़ा नहीं करने की समझाने के बहाने वह किराएदार महिला के कमरे में आया था। जबरदस्ती करने का विरोध करने पर धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि बगरु निवासी महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि वह परिवार के साथ किराए के मकान में रहती है।

आरोप है कि 18 सितम्बर को वह घर पर अकेली थी। लड़ाई-झगड़ा नहीं करने की समझाने के लिए मकान मालिक उसके कमरे में आया। बातचीत के दौरान समझाने के बहाने आरोपी मकान मालिक उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर जबरन रेप का प्रयास किया। विरोध कर शोर मचाने पर धमकी देकर आरोपी वहां से चला गया। बगरु थाने में पीड़िता ने आरोपी मकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

जीजा-साले ने किया महिला से दुष्कर्म

वही रामगंज थाना इलाके में जीजा-साले द्वारा एक महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडिता का आरोप है कि झूठी शादी कर जीजा ने लिव-इन में रखकर दुष्कर्म किया। वहीं मौका पाकर डरा-धमकाकर आरोपित साले ने भी दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपित जीजा-साले के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस ने बताया कि रामगंज निवासी एक महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि वह एक कपड़ा शोरुम में नौकरी करती थी। नौकरी के दौरान शोरुम मालिक ने उसे प्रेम जाल में फांस लिया। करीब 9 महीने पहले झूठी शादी कर दूसरी जगह किराए से मकान दिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। लिव-इन में रखकर आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। करीब 2 महीने पहले मौका पाकर आरोपित के साले ने घर में अकेला पाकर महिला से दुष्कर्म किया।

दरिंदगी का शिकार महिला ने आरोपित शोरूम मालिक पर शादी करने का दबाव बनाया। पहले से शादीशुदा होना बताकर आरोपी ने मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने आरोपित जीजा-साले के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here