डेटिंग ऐप से दोस्ती कर लूट करने वाली गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार

0
127

जयपुर। प्रताप नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डेटिंग ऐप से दोस्ती कर लूट करने वाली गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में गैंग ने लाखों रुपए की लूट करना स्वीकार किया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व तेजस्विनी गौतम ने बताया कि प्रताप नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डेटिंग ऐप से दोस्ती कर लूट करने वाली गैंग के बदमाश जितेन्द्र कुमार (24) निवासी लोसल सीकर, रविन्द्र सिंह राठौर (20) निवासी डीडवाना कुचामन, चेतन शर्मा (20) निवासी गाजी अलवर और निखिल गुर्जर (20) निवासी सुभाष नगर भीलवाड़ा हाल प्रताप अपार्टमेंट प्रताप नगर को गिरफ्तार किया है।

प्रताप नगर थाने में पिछले दिनों डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर लाखों रुपए लूट के दो मामले दर्ज हुए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि ब्लैकमेल कर लूट करने वाली एक गैंग सक्रिय है। डेटिंग ऐप के जरिए वह युवकों से कांटेक्ट करती है। पैसे वाली फर्म होने का पता चलने पर फर्जी तरीके से लिए मोबाइल नंबर को शेयर किया जाता है। बातचीत कर उसे दोस्ती के जाल में गैंग के बदमाश फंसाकर रखते हैं। लूट के लिए फर्जी तरीके से किराए का मकान तक लेते हैं।

मिलने के बहाने मकान पर बुलाकर गैंग के बदमाश उसे बंधक बना लेते है। उसके वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर लाखों रुपए की लूट वारदात को अंजाम देकर छोड़ देते है। पुलिस टीम के गैंग के बदमाशों की तलाश करने पर लोकेशन सीकर व नागौर की मिली। पुलिस ने वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की तलाश शुरू की। पुलिस ने ब्लैकमेल कर लूट गैंग के चारों बदमाशों को धर-दबोचा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here