शादी का झांसा देकर युवती से रेप

0
268

जयपुर। बगरू थाना इलाके में एक परिचित द्वारा शादी का झांसा देकर युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। मामले की जांच एसीपी बगरू अमीर हसन कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि बगरु निवासी 19 साल की युवती ने मामला दर्ज करवाया कि परिचित होने के कारण आरोप मिठुलाल से उसकी बातचीत थी। मिलने-जुलने के दौरान आरोपी परिचित मिठुलाल ने नजदीकियां बढ़ा ली।

आरोप है कि 2 अक्टूबर को मिलने आने पर आरोपी ने अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी करने का वादा कर दुष्कर्म किया। झूठ बोलकर उसके पास रखे 60 हजार रुपए और सोने को जोल्या व नथ छीन लिए। सोते समय आरोपी परिचित कमरे को बाहर से लॉक कर भाग निकला। धोखे का पता चलने पर पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ बगरु थाने में शिकायत दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here