एरिया डोमिनेशन अभियान में 339 आरोपी गिरफ्तार

0
4
Cunning thief arrested for stealing ₹3 lakh from a marriage garden.

जयपुर। जयपुर पुलिस ने अपराधों की रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए कमिश्नरेट के चारों जिलों में एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के मार्गदर्शन और स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान 191 पुलिस टीमों ने 680 स्थानों पर चेकिंग कर विभिन्न मामलों में कुल 339 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश ने बताया कि अभियान के तहत जयपुर पूर्व में 58 टीमों ने 252 स्थानों पर, जयपुर पश्चिम में 49 टीमों ने 184 स्थानों पर, जयपुर उत्तर में 50 टीमों ने 105 स्थानों पर तथा जयपुर दक्षिण में 34 टीमों ने 139 स्थानों पर चेकिंग की।

इस कार्रवाई के दौरान जयपुर पूर्व जिले में सर्वाधिक 140 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं जयपुर पश्चिम में 66, जयपुर उत्तर में 83 और जयपुर दक्षिण में 50 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार चारों जिलों में कुल 339 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत 217 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा वांछित अपराधियों, वारंटियों और विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस टीमों ने आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य अधिनियमों के तहत भी कार्रवाई की।

स्पेशल पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जयपुर पुलिस की ओर से अपराधों की रोकथाम, वांछित अपराधियों की धरपकड़ और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से इस तरह के विशेष अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here