सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने लिया मुनि प्रणम्य सागर से आशीर्वाद

0
225

जयपुर। आचार्य विद्यासागर महामुनिराज के परम प्रभावक शिष्य अर्हम योग प्रणेता मुनि प्रणम्य सागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में मानसरोवर के सेक्टर 9 स्थित सामुदायिक केन्द्र पर 5616 जिनबिम्बों की एक साथ एक स्थान पर आठ दिवसीय संगीतमय आराधना के दूसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रीजी की अष्ट द्रव्य से पूजा की। सोमवार को सुबह अभिषेक, शांतिधारा के बाद नित्य नियम पूजा हुई। इसके बाद नंदीश्वर द्वीप महामह पूजा विधान प्रारंभ हुई। जिसमें 864 अघ्र्य अर्पित किए गए।

पूजा विधान के दौरान मुनि प्रणम्य सागर महाराज के मंगल प्रवचन हुए। सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने इस दौरान अर्हं योग प्रणेता मुनि प्रणम्य सागर महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया। विधायक गोपाल शर्मा ने जिन बिंबों की परिक्रमा भी की। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन समिति मीरा मार्ग के अध्यक्ष सुशील पहाडय़िा एवं मंत्री राजेन्द्र सेठी ने बताया कि पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में प्रतिष्ठित 5616 जिन बिम्बों को सतना से जयपुर लाया गया है।

बीस अक्टूबर तक मुनिश्री प्रणम्य सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में होने वाले आठ दिवसीय महामह नंदीश्वर पूजा विधान में बैठने के लिए जयपुर शहर के विभिन्न जैन मंदिरों से आने-जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। पूजा विधान में बैठने वाले इन्द्र-इन्द्राणियों के लिए कार्यक्रम समापन पर शुद्ध भोजन की व्यवस्था की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here