गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई पर दस लाख रुपए का इनाम घोषित

0
463

जयपुर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई पर दस लाख रुपए का इनाम घोषित कर बड़ा एक्शन लिया है। आतंकी लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को एनआईए ने मोस्ट वांटेड की लिस्ट में शामिल कर लिया है। फर्जी पासपोर्ट से अनमोल बिश्नोई इंडिया से भाग चुका है। गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के खिलाफ राजस्थान में भी कई मामले दर्ज है।

एनआईए के अनुसार आतंकी लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को मोस्ट वांटेड की लिस्ट में शामिल किया है। एनआईए की ओर से गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी पर दस लाख रुपए इनाम की घोषणा की है। अनमोल बिश्नोई उर्फ भानु प्रताप पंजाब के फाजिल्का का रहने वाला है।

एनआईए ने अनमोल की गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल की मदद भी मांगी है। इंडिया से फर्जी पासपोर्ट से भागे अनमोल बिश्नोई पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नजर भी रखी जा रही है। गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के खिलाफ राजस्थान में भी कई मामले दर्ज है। साल-2022 में एनआईए के दो मामलों में अनमोल बिश्नोई के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here