June 29, 2025, 11:44 pm
spot_imgspot_img

नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, पुलिस जुटी जांच में

जयपुर। सोडाला थाना इलाके में एक नाबालिग लड़की द्वारा बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। मामले की जांच थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल की रहने वाली लड़की ने जनवरी-2024 में आरोपी कथित पति से लव मैरिज की थी। उसके बाद से दोनों सोडाला इलाके में किराए से रह रहे थे। कथित पति ने डिलीवरी के लिए उसे महिला चिकित्सालय सांगानेरी गेट में भर्ती करवाया गया।

हॉस्पिटल में सिजेरियन डिलीवरी से उसने बच्चे को जन्म दिया। हॉस्पिटल स्टाफ की ओर से लड़की का आधार कार्ड की कॉपी मांगी गई। आधार कार्ड में लड़की की उम्र 13 साल अंकित मिली। नाबालिग लड़की के बच्चे को जन्म देने का पता चलने पर हॉस्पिटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी।

सोडाला थाना पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंचकर मां बनी लड़की के पर्चा बयान लिए। पर्चा बयान में लड़की ने आधार कार्ड में उसकी उम्र 13 साल अंकित होना बताया, जबकि असल में उसकी उम्र 18 साल से अधिक होना बताया। पुलिस ने आधार कार्ड में नाबालिग होने के चलते कथित पति के खिलाफ मामला दर्ज किया।

थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह का कहना है कि आधार कार्ड में लड़की की उम्र 13 साल अंकित है। लड़की के अन्य डॉक्यूमेंट की जांच करने पर बालिग होना सामने आया है। उसकी उम्र 18 साल 6 महीने करीब है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles