राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान का अपना घर आश्रम जामडोली में एक दिवसीय शिविर का आयोजन

0
578
National Institute of Ayurveda organized a one day camp at Apna Ghar Ashram Jamdoli
National Institute of Ayurveda organized a one day camp at Apna Ghar Ashram Jamdoli

जयपुर। आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान मानद विश्वविद्यालय जयपुर द्वारा अपना घर आश्रम, जामडोली जयपुर में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर से 117 वृद्धावस्था समूह के रोगियों को लाभान्वित किया गया।

शिविर में चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही निशुल्क औषधीय दी गई। रस शास्त्र विभाग से प्रोफेसर संजय अग्रवाल, डॉ. रितेश रामनानी, पीजी छात्रों और कर्मचारियों ने इस शिविर में भाग लिया।

अपना घर आश्रम के अध्यक्ष अमिताभ कौशिक ने वृद्धजन के स्वास्थ्य लाभ के लिए इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर की टीम का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here