हिंगोनिया गौशाला में गोपाष्टमी पर 51 कुंडीय गौ यज्ञ, भव्य आयोजन की तैयारी

0
274
51 Kundiya Cow Yagna on Gopasthami at Hingonia Gaushala
51 Kundiya Cow Yagna on Gopasthami at Hingonia Gaushala

जयपुर। जयपुर के गुप्त वृंदावन के श्री कृष्ण बलराम सेवा ट्रस्ट के द्वारा संचालित हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र में गोपाष्टमी पर विशेष आयोजन की तैयारी की जा रही है। गोपाष्टमी पर हिंगोनिया गौशाला में इस बार 51 कुंडीय गौ यज्ञ का भव्य यज्ञ आयोजन किया जा रहा है जिसमें गौ माता की सेवा का संकल्प लिया जाएगा। समारोह की मुख्य अतिथि मेयर डा.सौम्या गुर्जर और कुसुम यादव होंगी। हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र में प्रातः 7 बजे से सांय 6 बजे तक गोपाष्टमी महोत्सव में भक्त गौ माता का पूजन कर उनके प्रति श्रद्धा अर्पित करेंगे तथा उनका आशीर्वाद लेंगे। भगवान कृष्ण को गाय अत्यंत प्रिय हैं और वे ब्रज में ग्वालों के साथ मिलकर गाय चराया करते थे।

धार्मिक मान्यता है की गायों में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है| गोपाष्टमी पर हिंगोनिया गौशाला में गोवर्धन पर्वत की सुंदर झांकी बनाई गई है जिसमे भक्त भगवान श्रीकृष्ण की लीला का जीवंत दर्शन कर सकेंगे। महोत्सव की शुरुआत प्रभात फेरी से होगी जिसमें भक्त भजन-कीर्तन के माध्यम से गौ माता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करेंगे साथ ही गौमाता को हरा चारा और गुड़ खिलाकर सेवा करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here