साइबर ठगों ने महिला को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 2.20 लाख

0
164
Police headquarters issued advisory regarding cyber fraud
Police headquarters issued advisory regarding cyber fraud

जयपुर। मुहाना थाना इलाके में साइबर ठगों ने एक महिला को डिजिटल अरेस्ट कर उससे 2.20 लाख ठग लिए। एएसआई रामचंद्र के अनुसार महावीर नगर निवासी राशि अग्रवाल ने मामला दर्ज करवाया कि उसके पास 9 दिसम्बर को एक नम्बर से कॉल आया। कॉल कर्ता ने स्वयं को एसबीआई क्रेडिट कार्ड कर्मचारी होना बताया। इसके बाद कहा कि आपके कार्ड से गलत लेन-देन हुआ है। आपके खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। आपने सेटलमेंट नहीं करवाया तो गिरफ्तारी हो सकती है।

इसके बाद उसकी बात एक थानाधिकारी से करवाई गई। उसे घटना को लेकर किसी को बताने से भी इंकार किया गया। कार्रवाई से बचने के लिए उससे ऑनलाइन स्टेटमेंट के लिए भुगतान करने की बात कहीं गई। इस पर महिला ने कई बार में 2.20 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जब पीड़िता ने बैंक से मामले की जानकारी ली तो उसे ठगी का पता चला। इस पर पीडिता ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी एएसआई रामचंद्र ने बताया कि एक महिला को डिजिटल अरेस्ट रखकर उससे 2.20 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। मामले को लेकर छानबीन की जा रही है। महिला को एसबीआई क्रेडिट कार्ड कर्मचारी बनकर कॉल किया था और उसके क्रेडिट कार्ड के बकाया और गलत लेन देन की बात कहकर महिला को डरा दिया। महिला को गिरफ्तारी की बात कहकर किसी पुलिसकर्मी से भी बात करवा दी गई। डर के चलते महिला ने बदमाशों के बताए अनुसार सेटलमेंट के 2.20 लाख रुपए ऑनलाइन डाल दिए। मामले को लेकर पीडिता से भी जानकारी ली जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here