रोजगार कार्यालय का कनिष्ठ सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
201

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की धौलपुर टीम ने शुक्रवार को जिला रोजगार कार्यालय जिला धौलपुर के कनिष्ठ सहायक दीपक गोयल को परिवादी से सात सौ रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुसि महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की धौलपुर टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के अन्तर्गत जारी इन्टर्नशिप में स्थान परिवर्तित करने की एवज में जिला रोजगार कार्यालय का कनिष्ठ सहायक दीपक गोयल की ओर से डेढ हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

एसीबी की धौलपुर टीम के पुलिस उप अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए कार्यवाही करते हुए कनिष्ठ सहायक दीपक गोयल को सात सौ रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here